Bhopal

हबीबगंज स्टेशन का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन

भोपाल। देश के पहले विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन हबीबगंज का नाम बदलकर अब रानी कमलापति के नाम पर कर दिया गया है। बीते दिन प्रदेश सरकार ने नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था और 15 नवबंर को पीएम मोदी के आने से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।

भोपाल में बना देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज नए रूप में बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को इसका लोकार्पण करेंगे। साथ ही हबीबगंज स्टेशन का नाम बदल सकता है। वहीं इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्टेशन का नामकरण किए जाने की चर्चा थी लेकिन सरकार ने आदिवासी कार्ड खेल दिया है।

बता दें रानी कमलापति भोपाल की अंतिम गोंड आदिवासी शासक निजाम शाह की रानी थीं। इतिहास कारों के मुताबिक 1710 के आस पास गोंड राजा निजाम शाह ने बड़ी झील के किनारे भील और गोड़ आदिवासियों की बस्ती बसाई थी। निजाम शाह की हत्या के बाद रानी कमलापति भोपाल आ गई थीं। भोपाल के कमला पार्क स्थिति रानी कमलापति का एक महल भी है जिसकी1989 से पुरात्तव सर्वेक्षण देखरेख कर रहा है।

कौन हैं रानी कमलापति ? –

गौंड राजा निजाम शाह की कमलापति रानी थीं। गोंड सरकार निजाम शाह की 7 पत्नियों में से एक रानी कमलापति थी जिन्होने 1710 में भोपाल की बड़ी झील के आस पास भील और गोंड बस्ती बसाई। वहीं निजाम की हत्या के बाद बेटे के साथ रानी कमलापति भोपाल आईं थीं। लालघाटी पर रानी कमलापति के बेटे नवल शाह और खान का युद्ध भी हुआ था। भोपाल के कमलापार्क में रानी कमलापति का महल भी बना हुआ है जो कि दो मंजिल ऊपर और तीन मंजिल तालाब के अंदर तक निर्मित है। कमलापति महल 18वीं सदी की शुरुआत में वास्तु का एक अनोखा उदाहरण माना जाता है। वहीं 1989 से यह महल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देख रेख में रखा गया है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024