harbhajan singh

क्रिकेटर हरभजन सिंह पहुंचे बालाघाट, क्रिकेट मैच का हुआ फाइनल

बालाघाट। जिले के वारासिवनी पहुंचे भारतीय क्रकेटर हरभजन सिंह (harbhajan singh ) ने देवधर ट्रॉफी 2020 के कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि बालाघाट जिले के वारासिवनी में पिछले कई वर्षों से देवधर ट्रॉफी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मप्र के अलावा अन्य राज्यों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेकर मैच खेलती है। इस बार आयोजक समिति ने कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण के लिए भारतीय ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह को आमंत्रित कर, क्रिकेट प्रेमियों को आनंदित कर दिया।

बता दें कि देवधर ट्रॉफी 2020 का फाइनल मैच बिलासपुर और ग्वालियर की टीम के बीच खेला गया जिसमें ग्वालियर की टीम ने जीत दर्ज की। समापन समारोह से हरभजन सिंह, मंत्री प्रदीप जायसवाल तथा विधानसभा उपाध्यक्ष हिनाकावरे सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

Back To Top