Bhopal

Bhopal Hospital Fire: खामियों को लेकर पहले ही कर दिया था आगाह, साध्वी प्रज्ञा और कमलनाथ पहुंचे

भोपाल – हमीदिया के कमला नेहरू अस्पताल (Kamla Nehru Hospital Hamidia) के बच्चा वाॅर्ड में आगजनी के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या 5 हो चुकी है लेकिन प्रबंधन द्वारा अब तक 4 बच्चों की मौत की ही पुष्टि की हैण् अस्पताल में इस दुर्घटना के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और फायर सेफ्टी के साथ इलेक्ट्रिक ऑडिट के लिए पत्र जारी कर दिया है.

इससे पहले भी नगर निगम के ऑडिट में कई खामियां सामने आईं थी जिसे लेकर कमला नेहरू अस्पताल को अवगत कराया था लेकिन माना जा रहा है कि यदि प्रबंधन सही समय पर कदम उठाता तो शायद इस दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था. बता दें कि कमला नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में यह आग लगी थी जिसमें करीब 40 बच्चे भर्ती थे.

बताया जा रहा है कि बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट के बाद पीडियाट्रिक वेंटिलेटर ने आग पकड़ ली और धुआं उठता देख अफरा तफरी का माहौ बन गया. हालांकि हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए शासन ने 4-4 लाख रूपये मुआवजे देने का एलान किया है.

घटना की जानकराी लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कमला नेहरू अस्पताल पहुंचे और आगज़नी की घटना का जायज़ा लिया. कमलनाथ ने पीड़ित परिजनो से मुलाक़ात भी की और उनका हाल चाल जाना. पूर्व सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, विधायक आरिफ़ मसूद भी मौजूद थे. कमलनाथ ने मीडिया से रूबरू होकर प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को भी घेरा.

वहीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी आगजनी की जानकारी मिलने के बाद कमला नेहरू हॉस्पिटल पहुंची. परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने हादसे पर दुःख व्यक्ति किया. इसके बाद उन्होंने घायल बच्चों और नर्सों से मिलकर स्वास्थ हाल जाना. सांसद ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वार्ड का भी निरीक्षण किया.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024