Headlines

कोलार कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित

भोपाल के कोलार में कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर और ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा हुई। भाजपा की सरकार को इस दौरान घेरे में लेते हुए कांग्रेस नेता ने बढ़ती महंगाई पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चैहान, ग्रामीण नाबनियुक्त अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, यूथ कांग्रेस भोपाल लोकसभा महासचिव विक्रम सिंह चैहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Back To Top