भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ को बहुमत साबित करना है वहीं विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में कमलनाथ सरकार पास होगी या फेल यह देखने वाली बात है। मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टंडन के आदेश के बाद भी फ्लोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जहां कांग्रेस अपना बहुमत साबित करने की बात कह रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस की सरकार गिरने का दावा कर रही है। देखिए हर छोटी बड़ी अपडेट कैमरा 24 पर –
11:40 AM – 26 मार्च तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा की कार्यवाही की स्थगित कर दी गई है।
11:20 AM – राज्यपाल लालजी टंडन ने विधनसभा सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ सलाह दी कि प्रदेश की जो स्थिति है उसमें जिसका जो दाइत्व है वह शांतिपूर्ण तरीके से, निष्ठापूर्ण और संविधान के द्वारा निर्पेक्ष एवं नियमों के साथ पालन करें ताकि मध्य प्रदेश का गौरव है, लोकतांत्रिक परम्परा की रक्षा हो सके।
11:14 AM – राज्यपाल लालजी टंडन विधानसभा पहुंचे, जिनका सीएम कमलनाथ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
11:03 AM – विधायकों की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गान हुआ।
11:00 AM – CM कमलनाथ ने अपने विधायकों से चर्चा की। राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर बैंगलोर से 22 विधायकों के आने पर ही फ्लोर टेस्ट करने की बात कही।
10:50 AM – विधानसभा में प्रवेश करते ही बीजेपी के विधायकों सहित शिवराज सिंह चैहान ने हाथ लहराकर विजय का चिन्ह दिखाया। कोरोना वायरस को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है, अधिकतर विधायकों के हाथ में मास्क देखे गए।
10:40 AM – टूरिस्ट बस से पहुंचे BJP विधायक, शिवराज सिंह भी मौजूद
10:30 AM – 11 बजे शुरू होगा विधानसभा का सत्र
10:20 AM – फ्लोर टेस्ट नहीं होने की संभावना
10ः15 AM –सीएम कमलनाथ विधानसभा पहुंचे
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More