भोपाल में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक

Bhopal – भोपाल में एक युवक मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। दरअसल भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के आसाराम चैराहे का यह मामला है और टाॅवर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान राजगढ़ निवासी लखन मेहरा के रूप में हुई है। हालांकि सूचना मिलते ही निशातपुरा सीएसपी लोकश सिन्हा, पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई देर की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा जा सका। पुलिस के मुताबिक लगभग तीन महिने पहले भी यह युवक टाॅवर पर चढ़ा था जो कि मानसिक रूप से परेशान भी बताया गया है।

VIDEO

Back To Top