Bhopal

MP Budget 2023 : एमपी का बजट होगा पेश, ​वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिया बड़ा बयान

MP Budget 2023 : एमपी का बजट आज 11 बजे पेश होने वाला है. इसके पहले 9 बजे अपने घर से निकले वित्त मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि सीएम शिवराज के मार्गदर्शन में सरकार का चौथा कार्यकाल है. बजट को लेकर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ये इस सत्र का अंतिम बजट है और ये बजट जनता के हित का बजट होगा, उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ही बजट बनाया गया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ये जनहित का बजट होगा जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. उन्होने इस बजट को सर्वस्पर्शी बजट बताते हुए कहा कि चुनाव कोई नया नहीं है, हमेशा ही बजट पेश होता है इसीलिए कभी भी बीजेपी की सरकार चुनाव को देखते हुए बजट पेश नहीं करती है.

कांग्रेस पार्टी की ओर से बयानबाजी को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 साल दिग्विजय सिंह की सरकार रही उस समय कर्जा लेकर वेतन भत्ते दिए जाते थे. वित्तमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने कर्जा लिया, ऐसी कौनसी सरकार है जो कर्ज नहीं लेती है ? उन्होने कहा कि भारत सरकार की परमिशन से ही कर्जा लिया जाता है जिसका पैसा सड़क, तालाब और दूसरे विकास कार्य करने में लगाया जाता है. उन्होने कहा कि बड़ी बात है कर्ज को समय पर चुकाना.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024