Bhopal

MP Corona Curfew : मध्यप्रदेश में अब 15 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाते हुए 15 मई तक कर दिया है। यह निर्णय सीएम शिवराज द्वारा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के दौरान लिया जिसमें समाजसेवियों सहित बीजेपी और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। एमपी में फिलहाल 15 मई तक विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। 

वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि –

  • अंतत: इस संकट को समाप्त करना ही एक मात्र विकल्प है। मैं प्रदेश का सेवक होने के नाते आपसे अपील करता हूं कि इस समय पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपने आपको समर्पित कर दो। प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएं तो हम कोरोना को मार सकते है।
  • कई लोगों की मानसिकता है कि इस बीमारी को छुपाते हैं, इसे न छुपायें। किल कोरोना अभियान की टीमें अब मरीजों को ढूंढकर वहीं के वहीं उनका इलाज करेंगी। उन्हें तत्काल दवाइयां मिलेंगी। किसी घऱ में 15 मई तक कोई संक्रमित छूट न जाये। एक एक व्यक्ति को ढूंढ़ कर निकालना है।
  • गांव गांव में छोटी-छोटी टीम बन जाये जो विकेंद्रित तरीके से काम करें। हम भोपाल में बैठकर संक्रमण नहीं रोक सकते। इसलिये सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जिन गांवों में पॉजिटिव केस हों वहां मनरेगा के काम भी बंद कर दिये जायें।

कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए इंदौर में राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। श्रमिकों के साथ समन्वय बनाने के लिए एक नोडल अधिकारी समेत चार अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।

Recent Posts

युजवेंद्र चहल और RJ महवश के रिश्ते की खबरें तेज, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चाएं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More

March 10, 2025

महिला सम्मान योजना को मंजूरी: हर महीने ₹2500! पात्रता, रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More

March 8, 2025

विदिशा: डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में सोराई स्टेशन पर मॉक ड्रिल आयोजित

विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More

March 7, 2025

₹45 से ₹2 हुआ ये शेयर 🔻 निवेशकों को हुआ भारी नुकसान 📉 मार्केट क्रैश का बड़ा झटका

Share Market Crash News: भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में भारी गिरावट देखने को… Read More

March 7, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले बड़ा झटका! ये खिलाड़ी होंगे बाहर?

फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम की बढ़ी टेंशन! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल… Read More

March 7, 2025

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी! ये 5 बड़े कारण बनाएंगे नया रिकॉर्ड?

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है! हाल ही में भारतीय बाजार में… Read More

March 6, 2025