Categories: Bhopal

एमपी की रहस्यमयी जगह, जहां मुख्यमंत्री जाने से कतराते हैं

MP Mystery Place: मध्यप्रदेश में एक जगह ऐसी है जहां जाने से कोई भी मुख्यमंत्री कतराता हैं. ऐसा माना जाता है कि जो भी नेता बतौर मुख़्यमंत्री अगर इस क्षेत्र में जाता है तो 6 महीने के भीतर उसका पद चला जाता है. आखिर वो कौनसी जगह है और इसके बारे में क्या मिथक है आइए जानते हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के इछावर क्षेत्र की. ये क्षेत्र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में आता है. प्रदेश में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज भी इस क्षेत्र के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. अगर यहां से गुजरे भी तो अपनी कार से नीचे नहीं उतरे. बताया जाता है कि 1962 में कैलाश नाथ काटजू बतौर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में पहुंचे थे. उसी साल विधानसभा चुनाव हुए तो उन्हे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी.

इनके अलावा 1967 में पं. द्वारका प्रसाद मिश्र, 1977 में कैलाश जोशी, 1979 को वीरेंद्र कुमार सकलेचा, 2003 में दिग्विजय सिंह भी वो नेता रहे हैं जिनके इच्छावर जाने के कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा. इन सभी के पीछे का जोयतिष कारण बताया जाता है कि इछावर क्षेत्र के चारों कोनों को तंत्र विद्या से बांधा गया है. जिसके कारण प्रदेश के मुखिया का आना इस क्षेत्र में वर्जित है. अगर प्रदेश का मुखिया इछवार की धरती पर कदम भी रख्ता है तो उसे 6 माह के अंदर अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ता है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024