मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव करीब आते ही बीजेपी के दिग्गज एक्टिव मोड में आ चुके हैं. बता दें कि आने वाले एक हफ्ते के अंदर बीजेपी के तमाम बड़े नेता पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे. चुनाव के मद्देनजर अब ग्राउंड जीरो पर दिग्गजों के उतरने का दौर देखा जाने वाला है. बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा में जनजातीय वर्ग से रूबरू होंगे. तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 मार्च को भोपाल आकर बीजेपी कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे. इसके साथ ही एक दूसरे कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राजनाथ सिंह शामिल होने वाले हैं. वहीं बात करें तो 1 अप्रैल को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर सैन्य अफसरों के साथ बैठक करेंगे.
