bihar lockdown

रात 10 बजे तक खुले रहेंगे बाजार, MP में अब सिर्फ रविवार को लाॅकडाउन

भोपाल। प्रदेश सरकार ने शनिवार को लाॅकडाउन हटाने का फैसला लिया है जिसके बाद अब अनलाॅकड के पहले शनिवार को लोगों की बड़ी मात्रा में आवाजही देखी जा रही है। बता दें कि सरकार ने रात 10 बजे तक बाजार खोले जाने का फैसला लिया है जबकि। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कफ्र्यू लागू रहेगा।

बात करें होट और रेस्टोरेंट्स की तो वह भी रात 10 बजे तक खुले रहेंगे लेकिन इस दौरान 40 प्रतिशत कुर्सियां हटाए जाने के आदेश जारी किए गए है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का सही ढंग से पालन हो सके। जबकि ग्राहकों को भी गाइडलाइन्स का पालन कराने सहित हर एक ग्राहक की जानकारी रखने के लिए संचालकों को आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं जगह जगह भोपाल में पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग की जा रही है। जबकि मध्य प्रदेश में कोरोना केस के आंकड़े में भोपाल नंबर 2 पर बना हुआ है। हालांकि लाॅकडाउन के बाद भी आंकड़े बढ़ने के कारण सरकार ने निजी अस्पतालों को भी हायर किया है जबकि अब सरकार की मंशा लोग जागरूक होकर सावधानियां बरतें।

Back To Top