MP Pragya Singh Thakur

एमपी चुनाव: सांसद प्रज्ञा सिंह ने बीजेपी को बड़ी जीत मिलने का दावा किया

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसम्बर को परिणाम घोषित होना है जिससे पहले भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बीजेपी को बड़ी जीत मिलने का दावा किया है. वहीं बीजेपी के सीएम फेस वाले सवाल पर सांसद ने कहा कि सीएम कौन बनेगा यह संगठन तय करेगा. पार्टी में हर नेता पहले कार्यकर्ता है.इसके अलावा विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नज़र न आने के सवाल पर सांसद प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में चल रही फास्ट ट्रैक कोर्ट की कार्रवाई के कारण उनको मुंबई जाना पड़ा जिसके कारण पार्टी ने उन्हे चुनाव प्रचार में नहीं उतारा.

Back To Top