भोपाल में हुई बारिश, बढ़ सकता है कोरोना का खतरा, लोगों को पास जारी होगें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 मार्च की शाम झमाझम बारिश, लेकिन इसके बाद कोरोना का खतरा और भी बढ़ गया है। विशेषज्ञों की मानें तो कम तापमान में कोरोना का रोग और गंभीर हो जाता है जबकि 55 डिग्री सेंटेग्रेट तक भी कोरोना का असर कम नहीं होता है। हालांकि राजधानी भोपाल में बारिश होने के बाद किसानों के चहरों पर भी निराशा झ चुकी है। किसानों के खेता में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले भोपाल से सटे जिलों में भी बीति रात और सुबह बारिश की जानकारी मिली है।

होम डिलेवरी एवं आवश्यक आवागमन के पास जारी करेंगे SDM और तहसीलदार

कलेक्टर तरूण पिथोडे द्वारा आम जनजीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे:- दूध, सब्जी, फल, किराना, दवाइयाॅं, रसोई गैस, की उपलब्धता एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिये आवश्यक खाद्य सामग्रियों के डिपार्टमेन्टल स्टोर्स एवं दुकान/रेस्टोरेन्ट में लगे होम डिलेवरी बाॅय और अतिआवश्यक कार्य में अन्य आवागमन एवं परिवहन हेतु पास जारी करने के लिये समस्त सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदारों को उनके क्षेत्र में अधिकृत किया है।

कृषि कार्य एवं फसल कटाई के लिये जिले के भीतर एवं बाहर आवागमन के लिये पास जारी करने के लिये अपने-अपने क्षेत्र में नायब तहसीलदारों को भी अधिकृत किया गया है। पास प्राप्त करने के लिये क्षेत्रवार प्राधिकृत अधिकारियों के मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024