बुरहानपुर कोरोना अपडेट- एक ही दिन में 18 कोरोना पाॅजिटिव, कुल संख्या पहुंची 19

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर है जहां एक ही दिन में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। बता दें कि बुरहानपुर से 18 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद जिले में हड़कम्प मच गया है। इंदौर के मेडिकल काॅलेज से 30 अप्रैल को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुरहानपुर से 17 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि एक महिला की दूसरी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। बता दें कि 30 अप्रैल को 18 कोरोना पाॅजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जिनमें 10 महिलाएं और 8 पुरूष शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के सभी मरीज हैं जिनको अब स्वास्थ अमले ने आइसोलेट कर लिया है जबकि सभी के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सेम्ल प लिए गए हैं।

बता दें कि बुरहानपुर जिले में पूर्व पार्षद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनके संपर्क में आए लगभग 53 लोगों को बीते दिनों क्वारंटीन कर सेम्पल लिए गए थे जिनमें से अब 18 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसीके साथ अब बुरहानपुर जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या कुल 19 हो चुकी है। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पाए गए लोगों में पूर्व पार्षद के परिवार से 15 लोग जबकि 3 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बुरहानपुर में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस – मलकापुर निवासी एक 50 वर्षीय महिला कोरोना पाजीटिव पाई गई है, जिसके बाद महिला को आईसोलेट कर संपर्क में आए सभी लोगों का सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा, जबकि सभी को क्वारंटीन कर लिया गया। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल की देर शाम आई रिपोर्ट में महिला की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई। जबकि महिला के साथ उनके पति का भी सेंपल जांच के लिए भेज गया था, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जानकारी दी गई कि महिला को कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए है जबकि महिला का बुहरानपुर के एक अस्पताल में डायबिटीज का उपचार जारी है।

 

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024