Burhanpur tapti river rajghat

बुरहानपुर में बोरी बंधान कार्य में पुलिस ने किया श्रमदान

बुरहानपुर। जिले में गतवर्ष आई जल संकट की समस्या और उससे होने वाले विवादों को ध्यान में रखते हुए अब पुलिस विभाग ने आगे आते हुए ताप्ती नदी के राजघाट पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा शुरू किए गए बोरी बंधान के कार्य को आगे बढाते हुए श्रमदान किया। बता दें कि इस श्रमदान में बुरहानपुर एसपी अजय सिंह तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे जिन्होने बोरी बंधान के कार्य में अपना सहयोग दिया।

आंकड़ों की बात करें तो जिले का जल स्तर 1000 से भी अधिक नीचे हगर चुका हैं, जिसे बढ़ाने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वार ताप्ती के राजघाट पर बोरी बंधान कर ताप्ती के पानी को रोक कर भूजल स्तर बढाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि यह कार्य विगत 26 जनवरी से प्रारंभ हुआ हैं जो लगभग 20 दिनों तक किए जाएगा।

Back To Top