Headlines
Top Three Police Station

भारत के टाॅप 3 थानों में बुरहानपुर का थाना, गृह मंत्री करेंगे SI को सम्मानित

बुरहानपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के 100 थानों का गुप्त सर्वे कराया है जो सर्वे रिपोर्ट 50 बिंदुओं पर तैयार की गई थी। जानकारी के मुताबिक सर्वें रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक जिलों के चुनिंदा थाना क्षेत्रों में राजनैतिक, समाजिक, यूथ, श्रमिक, पीड़ित, व्यापारी, स्टॉफ आदि से जानकारी हासिल की गई जिसके बाद रिकॉर्ड की स्थिति जांची। वहीं सभी 50 बिंदुओं पर खरा उतरने के बाद केंद्रीय मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च 3 थानों का चयन किया, जिसमें बुरहानपुर भी शामिल है। बुरहानपुर अजाक थाना के एसआई केके अग्रवाल को उनकी काबिलियत और मेहनत के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूणे में सम्मानित किया जाएगा।

DOWNLOAD

Back To Top