Burhanpur Mayor Anil Bhosale

प्रदेश में राजकीय शोक, बुरहानपुर महापौर ने मनाया जन्मदिन

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने जहां एक ओर राजकीय शोक घोषित किया है तो वहीं बुरहानपुर में महापौर अनिल भोंसले द्वारा अपना जन्मदिन मनाने को लेकर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। दरअसल बुरहानपुर महापौर अनिल भोंसले ने नगर निगम में अपने समर्थकों कीउपस्थित में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था जिसका वीडियो शोशियल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राजकीय शोक के दौरान जन्मदिन मनाने को लेकर तंज कसा है।

कांग्रेस पार्टी से पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष, गौरी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व सीएम कैलाश जोशी जी के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया है लेकिन शहर का प्रथम नागरिक होने के बाद भी महापौर अनिल भोंसले ने उनका जन्मदिन मनाया, यह गलत है।

DOWNLOAD

Back To Top