Burhanpur Police

बुरहानपुर पुलिस ने चोरी हुआ ट्रक पकड़ा, बंगाल का आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनवारा से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रक को चोरी किया गया था जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर सर्चिंग प्रारंभ की जिसके बाद पुलिस ने ट्रक बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

प्रेसवार्ता के दौरान बुरहानपुर सीएसपी, बीपी वर्मा ने बताया गया कि निम्बोला से गन्ना छोड़कर आया ट्रक चालक ने अपने घर पर वाहन खड़ा किया था जिसके बाद पुलिस ने लगभग 10 घंटे के अंदर ट्रांस्पोर्ट नगर से बरामद किया, हालांकि पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया।

DOWNLOAD

Back To Top