बुरहानपुर का वाने परिवार इको फ्रेंडली मूर्तियों बनाकर दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बुरहानपुर। प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाने के लिए हर किसी व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता वर्तमान समय में बनी हुई है इसी के तहत बुरहानपुर में रहने वाले वाने परिवार द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इसवर्ष भी मिट्टी एवं प्राकृतिक कलर का उपयोग कर श्रीगणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए मिट्टी एवं नदी का गल और खेतों की मिट्टी का उपयोग किया जाता है।

खास यह है कि मिट्टी लाने में मुस्लिम युवक शेख अशरफ मदद करता है, अशरफ का मानना है कि हर व्यक्ति मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं बैठाए ताकि पर्यावरण बचाने में सहयोग मिले, मूर्तिकार सुनील वाने एवं उनकी पत्नी स्वाति वाने सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बताया कि उन्हें मिट्टी की मूर्ति के निर्माण बनाने की प्रेरणा ब्राह्मण समाज के लोगों से मिली है और इन मूर्तियों के निर्माण में उन्हें 8 से 9 माह लगते हैं।

मुस्लिम समाज के होने के बावजूद भी शेख अशरफ ने एक मिसाल कायम की है उन्होंने बताया कि वाने परिवार को वह गणेश जी की प्रतिमा निर्मित करने के लिए प्रतिवर्ष काली मिट्टी नदी का गल एवं कपास की व्यवस्था कराते हैं, साथ ही उन्हें मूर्ति निर्माण में सहयोग करते हैं। शेख अशरफ ने कहा कि वह भी पर्यावरण का दोहन नहीं चाहते हैं, और नदियों में दूषित जल नहीं होने देना चाहते हैं जिसके चलते वह कार्य कर रहे हैं।

DOWNLOAD

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024