international pharmacist day

बुरहानपुर में मनाया गया विश्व फार्मेसीस्ट दिवस

बुरहानपुर। विश्व फार्मेसीस्ट दिवस (international pharmacist day) के अवसर पर जिले के मेडीकल एसोसिएशन एवं फार्मेसीस्ट के छात्रों द्वारा एक कर्तव्य रैली का आयोजन किया, जिसमें कलेक्टर राजेश कौल ने पंहुचकर सभी फार्मेसीस्ट के छात्र-छात्राओं को उनके कर्तव्य और इमानदारी के प्रति जागरूक कर शपथ दिलाई जिसके बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुराने जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई। इस रैली के माध्यम से शहर के लोगों को भी जगाने का काम किया गया ताकि आमजन भी किसी फर्जी या झोलाछाप डाॅक्टर के झांसे में ना आते हुए अपनी जींदगी खतरे में ना डाले।

DOWNLOAD

Back To Top