Burhanpur – बुरहानपुर के होटल पंचवटी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के लिफ्ट में फसे होने की सूचना मिली। बता दें व्यक्ति को लिफ्ट से बाहर निकालने के लिए लगभग 2 घंटे तक रेस्क्यू चलता रहा। दरअसल किसी तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट रूक गई और उसमें सवार व्यक्ति फस गया। जानकारी मिली है कि यह व्यक्ति किसी निकाह समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से आया था। फिल्हाल शिकारपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेसक्यू करते हुए व्यक्ति को लिफ्ट से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजीअस्पताल में भेजा।
VIDEO
