Burhanpur stadium

बुरहानपुर की सद्भावना दौड़ में कीचड़ पर दौड़े युवा

बुरहानपुर।  जिले में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाने के लिए जिले के अधिकारी और स्कूली विद्यार्थियों को सद्भावना रैली के लिए आमंत्रित किया था लेकिन सद्भावना रैली के तौर पर विद्यार्थियों को स्टेडियम में गाद में से दौड़ना पड़ा। इस रैली को विधायक सुरेंद्र सिंह और जिला कलेक्टर राजेश कॉल ने झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया लेकिन बच्चों को बारिश के कारण स्टेडियम में हुई कीचड़ पर से ही दौड़ना पड़ा जिससे कई बच्चों के गिरने का भी डर बना रहा।

दरअसल बुरहानपुर में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती अवसर पर सद्भावना रैली का आयोजन किया गया जिसका आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया लेकिन विभाग स्टेडियम में कीचड़ पर विद्यार्थी को दौड़ना पड़ा। हालांकि इस मामले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला अधिकारी ने बताया कि हलकी बारिश के कारण स्टेडियम में कीचड़ हो गई थी लेकिन कार्यक्रम पूरी तरह सफल हुआ।

DOWNLOAD

Back To Top