Nepanagar Pandhar Nadi

नेपानगर की पांनधार में मूर्ति विसर्जित करते नजर आए लोग

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में गणेश विसर्जन के लिए नगर पालिका द्वारा कुंड बनाया गया लेकिन नगर की जनता कुंड में गणेश विसर्जन करने से परहेज करती नजर आई। बता दें कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए गणेश प्रतिमा विर्सन कुंड के बजाए लोगों द्वारा पांनधार नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित करते देखा गया।

लोगों के मुताबिक उन्हे कुंड की जानकारी तो थी लेकिन हर वर्ष नदी में विसर्जन किया जाता था इसलिए इस बार भी नदी में ही गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को छोटी मूर्ती नदी में विसर्जित करने अनुमति देने की बात कही।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चैहान ने बताया कि पीओपी की बड़ी मूर्तियों के लिए नदी में विसर्जित नहीं करते हुए अतिरिक्त विसर्जन कुंड में विसर्जित कराया जा रहा है जबकि मिट्टी से बनी छोटी मूर्तियों को नदी में विसर्जित करने की अनुमति दी गई है।

DOWNLOAD

Back To Top