सागौन की लकड़िया जब्त करने गये वन विभाग अमले पर हुआ प्राणघातक हमला

मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिले के खकनार वन परिक्षेत्र के ग्राम सांवली में अवैध रूप से रखीं सागौन की लकड़ियों को जब्त करने गये वन विभाग के अमले पर कुल्हाड़ी और डंडो से प्राणघातक हमला होने का मामला सामने आया है। जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित 6 वन कर्मी घायल हुये हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। फिल्हाल खकनार थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराय गया।

Back To Top