नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर अंतर्गत ग्राम सिवल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मार्ग कच्चा है जिसके कारण बारिश के समय में मार्ग पर काफी कीचड़ और गंदगी होने के कारण मरीजों तथा परिजनों का अवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण ने बताया कि इमरजेंसी केस के दौरान काफी परेशानी होती है जबकि यातयात के लिए भी स्वास्थ्य केंद्र से कोई यातायात साधन उपब्ध नहीं कराया जाता है। ग्राम सचिव सुनील पाटिल ने बताया कि इंजीनियार और ग्राम सरपंच की उपस्थिति में कार्य प्रस्तावित कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहीं मार्ग पर मुरम डलवाने के लिए 15 दिन के अंदर सुधार कराने का आश्वासन दिया गया।
