Nepanagar Railway Station

नेपानगर में रेलवे पटरी किनारे मिला युवक-युवती का शव

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर और चांदनी रेलवे स्टेशन के बीच युवक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि जीआरपी नेपानगर को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए नेपानगर अस्पताल भेजा।

नेपानगर थाना प्रभारी, एचएल चैहान ने बताया कि सब स्टेशन से जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर युवक युवति के शवों को पीएम के लिए भेजा था। वहीं ग्रामीणों से पड़ताल के दौरान युवक युवती की पहचान विक्की और रोशनी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top