Burhanpur lockdown

बुरहानपुर लाॅकडाउन, बैंक के बाहर लाइन में दिखे पत्थर-चप्पल

बुरहानपुर। जिले में लाॅकडाउन के दौरान बैंकों के बाहर लोगो की जगह पर पत्थर और चप्पलों की लाइन देखने को मिली। दरअसल सरकार द्वारा जनधन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन तथा निराश्रितों के खातों में राशि डाली जा रही है जिनहे निकालने के लिए लाॅकडाउन के दौरान लोग बैंक पहुंच रहे है वहीं लम्बी लाइन होने के कारण लोग खड़े होने के बजाए पत्थर या फिर चप्पल को गोल घेरे में रखकर अपनी जगह बनाते देखे गए।

कोतवाली थाना प्रभारी, गिरवर सिंह ने बताया कि लम्बी लाइन होने के कारण यह व्यवस्था की गई है और लोगों की पासबुक लेकर एक एक कर बैंक स्टाफ द्वारा बुलाकर भुगतान किया जा रहा है। वहीं मौके पर मुस्तैद पुलिस भी लोगों को लाॅकडाउन सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दे रही है।

Back To Top