मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को महावैक्सीनेशन अभियान शुरू होने वाला है जिसके तहत बुरहानपुर जिले में भी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने प्रशासन ने एक अनोखी पहली भी की है जिसके तहत हर वैक्सीनेशन सेंटर पर ड्राॅ सिस्टम के जरिए 10 लोगों को आकर्षक इनाम देने का फैसला लिया गया है।
