बुरहानपुर। महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर भगवानदास भुमरकर ने महिलाओं को बढ़ावा देते हुए एक दिन के लिए अपना पद महिला को सौंपने की अनूठी पहल की है। नगर निगम की ही कर्मचारी सरीता गुप्ता को एक दिन का कमिश्नर बनाया गया, जिन्होने नगर निगम का एक दिन का प्रभार संभालते हुए कार्य किया।
एक दिन की आयुक्त ने कार्यभार ग्रहण के बाद क्षेत्र की जल आवर्धन योजना के तहत निर्माणाधिन टंकीयों का निरीक्षण किया वहीं सभी निर्माणाधिन भवनों का जायजा लिया, इसके पश्चात जनसुनवाई में शामिल होकर जनता की समस्या सुन उन्हे हल करने का प्रयास किया। इसके अलावा अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो के संबंध में चर्चा की।
मीडिया से बात करते हुए सरीता गुप्ता ने बताया कि –
मुझे काफी अच्छा लग रहा हैं कि मैं कमिश्नर बनी हूं किंतु इस पद की गरीमा और कर्तव्य भी अलग हैं, वहीं इस पद के लिए कितनी मेहनत करना पड़ती हैं तब जाकर यह पद हासिल होता हैं, और यह पद काफी चुनौतीयों भरा होता हैं।
नगर निगम आयुक्त भगवान दास भुमरकर ने बताया कि –
जिस प्रकार देश प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं, इसी के तारतम्य में आज नगर निगम में कार्यरत महिला कर्मचारी को एक दिन का कमिश्नर बनाया हैं, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More