vaccination khajuraho

खजुराहो में हर दिन 150 लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन

छतरपुर, 20 मई। वैक्सीन को लेकर फैल रहे भय और भ्रम से परे हटकर जिला और ग्रामीण अंचलों के आमजन वैक्सीन का डोज लेने के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं। छतरपुर जिले के खजुराहो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां युवाओं सहित आमजन अपना वैक्सीन का डोज लेने पहुंचे और लोगों को जागरूक किया। खजुराहो के हायर सेकेंडरी स्कूल में इंन दिनों को 18 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है और हर दिन 150 लोगों को डोज देने का लक्ष्य है जो पूरा भी हो रहा है।

Back To Top