Amit Shah in Khajuraho

अमित शाह ने दिग्गी राजा से किया सवाल – ब्लास्ट करने वालों को छोड़ा, यह किसकी जवाबदारी ?

खजुराहो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचे जहां शक्ति मैदान में खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह तथा जिले के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षीय पार्टी के आलाकमान नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने कांग्रेस के दिग्गी राजा पर निशाना साधते हुए बोले कि प्रज्ञा सिंह को हिन्दू आतंक वादी बताने के बाद हमने कोर्ट की लड़ाई लड़ी और वहां से जवाब आया कि हिन्दू टेरर नहीं था यह षडयंत्र था। शाह ने दिग्गजी राजा से पूछा कि जिन्होने बालस्ट किया उन लोगों को छोड़ दिया गया इसकी जिम्मदारी किसी है।

Back To Top