Chhatarpur

बागेश्वर धाम का रहस्य : तीन रंग के कपड़े में क्यों बांधे जाते हैं नारियल ? जानें

Bageshwar Dham Rahasya : बागेश्वर धाम में तीन रंग के अलग अलग कपड़े में नारियल को बांधकर चढ़ाया जाता है. लेकिन आखिर इसके पीछे का रहस्य क्या है ? आइए जानते हैं. बागेश्वर धाम सरकार और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा इन ​दिनों जोरों पर है और हर दिन लोखों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचकर सन्यासी बाबा के सामने अपनी अर्जी लगाते हैं. मंदिर की मान्यता है कि श्रद्धालु अपनी समस्या को एक पर्चे पर लिखकर उसे कपड़े में नारियल के साथ बांधकर परिसर में रख देते हैं. यहां गौर करने वाली बात है कि कपड़े तीन अलग अलग रंग के होते हैं – लाल, पीला और काला. अगर आपकी सामान्य अर्जी है तो लाल कपड़े में नारियल बांधें, शादी-विवाह से जुड़ी अर्जी के ​लिए पीले कपड़े में नारियल और अगर प्रेत बाधा से जुड़ी अर्जी है तो काले कपड़े में नारियल को बांधकर प्रर्थना की जाती है. हालांकि जो लोग धाम नहीं पहुंच पाते हैं तो उनको घर की पूजन स्थल पर ही अर्जी लगाने के लिए ये प्रक्रिया करने कहा जाती है. धीरेंद्र शास्‍त्री बताते हैं कि नारियल रखने के बाद अगर सपने में आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को लगातार 2 दिन तक बंदर दिखाई दें तो आपकी अर्जी स्वीकार हो जाती है. अगर बंदर न दिखें तो फिर से मंगलवार को ये उपाय दोहराया जाता है.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024