Seized Illegal Arms

छतरपुर में दबिश के दौरान अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस ने दबिश के दौरान बेनीगंज मोहल्ले के एक घर से 315 बोर का कट्टा तथा एक रिवाल्वर के साथ ही अधबने कट्टे कारतूस बरामद किए गए थे वहींमौके से एक आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कि या गया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चैबे कॉलोनी स्थित मकान पर भी दबिश दी जहां से भी 32 बोर का कट्ट, 315 बोर की राइफल, बैरन तथा अधबने कारतूस जब्त किए गए थे।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के दो स्थानों पर दबिश दी गई थी। हालांकि आरोपी से पूछताछ करते हुए और जानकारी इकट्ठा की जा रहीं हैं। वहीं छतरपुर पुलिस की यह बड़ी सफ़लता हाथ लगी है।

Back To Top