छतरपुर। एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज ने कोविड केयर सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि बीते दो दिन पहले ही कोरोना पाॅजिटिव निकले समीर नामक मरीज को महोबा रोड के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां समीर को पंखे से फांसी के फंदे पर लटका पाया गया।
- महोबा रोड के कोविड सेंटर में भर्ती था मरीज
- बीते 2 दिन पहले ही आइसोलेट हुआ था युवक
- लापरवाही बरती, डिप्रेशन में था मरीजः परिजन
- जांच के बाद होगी कार्यवाहीः सी एस पी
मृतक के परिजन ने बताया कि बीति 26 जुलाई की रात को युवक को आइसोलेट किया गया था, जबकि मरीज के डिप्रेशन में होने की बात कहते हुए डाॅक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। छतरपुर सीएसपी उमेश शुक्ला ने बताया कि शासकीय गल्र्स हाॅस्टल को कोविड सेंटर बनाया गया है जहां भर्ती कराए गए एक मरीज ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है, हालांकि जांच के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही गई।
