खजुराहो। खजुराहो में आयोजित हो रहे 47वे नृत्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति देने अमिता खरे (Amita Khare) खजुराहो पहुंची, जहां कैमरा24 संवाददाता ने अमिता खरे से बात की और खजुराहो नृत्य महोत्सव के आयोजन के साथ ही उनके जीवन परिश्रम के बारे में जाने। मुख्य बातें-
संवाददाता राजीव शुक्ला से चर्चा करते हुए कहा, कि एक बुंदेलखंडी होने के नाते खजुराहो नृत्य महोत्सव में शामिल होना मेरे लिए गौरवमई छड़ है। बांदा में जन्मी एवं छतरपुर में अपनी शिक्षा ग्रहण करने वाली अमिता खरे ने नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा अपने घर से ही अपने सगे मौसा जी जोकि पद्मश्री बिरजू महाराज के शिष्य रहे हैं उन से प्राप्त की, उसके बाद गांधी आश्रम में आपने श्री राम कृष्ण चैरसिया जी से इस नृत्य की विधिवत शिक्षा ग्रहण की।
वर्तमान में भोपाल के डीपीएस स्कूल में संगीत एवं नृत्य की शिक्षा दे रही हैं, फिलहाल खजुराहो में अपने ग्रुप के साथ नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए आई हुई हैं जहां पर आकर वह काफी प्रसन्न भी है।
अमिता खरे ने खजुराहो नृत्य महोत्सव को देश का नंबर 1 नृत्य महोत्सव कहा, खजुराहो का यह नृत्य महोत्सव जिसमें देश का प्रत्येक नृतक भाग लेकर अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है ,उस मंच के माध्यम से यह अपने आप को पाकर एवं यहां प्रस्तुति देने के लिए वर्षों से लालायित थी जो उनका सपना पूरा हुआ।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More