Virendra Khatik BJP Camera24

भाजपा सांसद वीरेंद्र खटीक से कैमरा24 की चर्चा

खजुराहो। टीकमगढ़ छतरपुर लोकसभा से भाजपा सांसद वीरेंद्र खटीक ने छतरपुर जिले के ग्राम खैरी में आयोजित जन चैपाल में शामिल हुए जिस दौरान कैमरा24 संवाददाता राजीव शुक्ला ने सांसद वीरेंद्र खटीक से चर्चा की। इस दौरान भाजपा सांसद वीरेंद्र खटीक ने अपनी जन चैपाल, केन बेतवा लिंक परियोजना तथा छतरपुर टीकमगढ़ रेलवे रूट पर नई ट्रेनों के संचालन के संबंध में जानकारी दी। क्षेत्र के विकास एवं समृद्धि हेतु केन बेतवा लिंक परियोजना बहुत जरूरी है तथा खजुराहो से छतरपुर टीकमगढ़ होते हुए रेलवे रूट में कुछ और नई ट्रेनें संचालित की जाए एवं खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी कुछ नई ट्रेनें जोड़ी जाएं तथा खजुराहो का पर्यटन विकास हो यह बहुत जरूरी है ।

Back To Top