NRI from Khajuraho

खजुराहो के NRI ने बताईं कोरोना की स्थिति

खजुराहो। कोरोना वायरस को लेकर खजुराहो में रहने वाले एनआरआई लोगों ने लाॅकडाउन तथा कोरोना महामारी की स्थिति में अपने विचार साझा किए। बता दें कि इस समय खजुराहो के मूल निवासी कुछ एनआरआई विदेश में है और कुछ खजुराहो में ही ठहरे हुए है जिनके परिवार सदस्य विदेश में हैं।

खजुराहो के मूल निवासी एनआरआई इंग्लैंड निवासी राकेश शर्मा तथा बैल्जियम निवासी प्रकाश चंद्रजा ने बताया कि इंग्लैंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश में लाॅकडाउन कर भारतवासियों को महामारी से बचाने में काफी बड़ा कदम उठाया है।

Back To Top