खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर सतीश श्रीवास्तव, ग्रहणी नोरमा श्रीवास्तव एवं जेएनयू छात्रा विनी गुरंगे मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों ने बेहद सारगर्भित विचार रखकर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एवं अपने शैक्षणिक कार्य में गुणवत्ता लाकर बौद्धिक विकास के साथ जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रविंद्र अवस्थी, प्राचार्य रणमत शर्मा तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा विद्यार्थी मौजूद रहे।
