loot case chhatarpur

बमीठा पुलिस को बड़ी सफलता, तीन लूट में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर, 12 जून। थाना बमीठा पुलिस ने बीते माह हुई लूट के मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। प्रेसवार्ता के दौरान खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि लूट में एक बाइक, चांदी की चेन और नगदी रूपयों की लूट हुई थी जिसकी विवेचना के दौरान कुछ सदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ की गई थी। हालांकि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से 3 कट्टे, पांच कारतूस एवं लूट की बाइक जब्त की है। दूसरी ओर थाना खजुराहो क्षेत्र में बाइक चोरी जबकि थाना राजनगर क्षेत्र में हुई लूट के मामले में भी यह आरोपी संलिप्त पाए गए हैं।

Back To Top