tigress on trail

खजुराहो पहुंची महिला बाइकर्स की रैली, भोपाल सैर सपाटा से हुई थी शुरू

छतरपुर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा भोपाल के सैर सपाटा से शुरू की गई महिला बाइकर्स की रैली छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंची। दरअसल प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण तथा प्रदेश में महिलाओं के प्रति एक अच्छी धारणा निर्मित करने के मुख्य उद्देश्य से यह रैली निकाली जा रही है जिसके खजुराहो पहुंचने पर टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्वागत किया गया। खजुराहो पहुंची बाइक रैली में करीब 15 बाइकर्स शामिल थे जिस मौके पर बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने सभी का स्वागत किया।

  • खजुराहो पहुंची करीब 15 बाइकर्स
  • भोपाल सैर सपाटा से शुरू हुई थी बाइक रैली
  • बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के लिए रैली
Back To Top