Vishnu Datt Sharma BJP MP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मतंगेश्वर महादेव के दर्शन किए

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Datt Sharma) ने खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर महादेव के दर्शन किए। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके बाद सांसद शर्मा के समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली जिनका खजुराहो में कई जगहों पर स्वागत हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अध्यक्ष बनने के बाद खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर महादेव के दर्शन लाभ प्राप्त कर पूजा अर्चना की। अपने इस नए दायित्व को स्वीकार करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने वर्तमान की कमलनाथ सरकार को फेल बताते हुए, नीतियों का पुरजोर तथा प्रबलता के साथ विरोध करने का आव्हान करते हुए जनता के साथ अन्याय नहीं होने देने की बात कही।

Back To Top