Khajuraho Weather News

खजुराहो में भारी बारिश के बाद मंदिरों में हुआ जलभराव

खजुराहो। छतरपुर जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में भारी बारिश के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बता दें कि बारिश के कारण मंदिरों के अंदर जलभराव की स्थिति बन गई है। खासतौर पर पश्चिमी मंदिर समूह का वह भाग जहां लाइट एंड साउंड शो आयोजित होता है वह पूरी तरह से भारी बारिश के कारण जलमग्न हो चुका है। इसके अलावा दूल्हा देव मंदिर के पास खूरङ नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल भी क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है जिसके कारण पर्यटकों के आने जाने पर जान का खतरा बना हुआ है।

DOWNLOAD

Back To Top