3 Detained With 2 Leopard Skins in Chhindwara

छिंदवाड़ा के बटकाखापा रेंज में बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल बेचने वाले गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के बटकाखापा रेंज में वन विभाग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तेंदुए की खाल तस्करी करने वाले तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है. वन विभाग टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो तेंदुओं की खाल बरामद की है. बताया गया कि रविवार कि देर रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में है. ऐसे में वन विभाग टीम ने खरीददार बनकर संदिग्धों को दबोचा. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बटकाखापा के आसपास के ही रहने वाले हैं.

Back To Top