amarwara

अमरवाड़ा में पूर्व पार्षद का मकान किया जमींदोज, बदले की भावना का लगाया आरोप

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा में इस समय नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है इसी बीच स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पूर्व पार्षद दुर्गा बंशकार का मकान अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई के तहत जमीदोज कर दिया गया जिस मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है।

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ़ उठाई थी आवाज: पीड़ित
  • पूर्व पार्षद दुर्गा बंशकार का मकान तोड़ा गया

जानकारी के मुताबिक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और कुछ पार्षदों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग सहित पूर्व पार्षद दुर्गा वंशकार द्वारा विरोध किया जा रहा था जिसके चलते बदले की भावना को लेकर मकान जमीदोज किए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस कार्रवाई के विरोध में नवयुवक बंशकार संगठन, बहुजन समाज पार्टी और अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

Back To Top