छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत में पदस्थ पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह यह मामला तब सामने आया जब कुछ किसान उनसे मिलने पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई। अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, तहसीलदार राजेश मरावी और नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे गृहकलेश को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पटवारी तरुण उईके की आत्महत्या ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है, और प्रशासन हर एंगल से मामले की छानबीन कर रहा है।
आगे की जांच जारी
अभी तक आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More