amarwara police

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

छिंदवाड़ा। जिले की अमरवाड़ा पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आमटोला जुंगावाडा में सुरेश कहार नामक व्यक्ति का शव तालाब के पास मिला था जिस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए हत्यकांड का खुलसा करने में सफलता हासिल की।

  • पति की हत्या का पत्नी ने रचा षडयंत्र
  • अमरवाड़ा पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया
  • पड़ोसी से चल रहा था महिला का प्रेमप्रंसग
  • दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अमरवाड़ा एसडीओपी, संतोष डेहरिया ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों ने षड्यंत्र रच व्यक्ति को मौत के घाट उतारा। हालांकि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back To Top