छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा में एबीवीपी छात्र संगठन द्वारा शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर लाइब्रेरी से पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक काॅलेज में परीक्षाएं आगामी दिनों में शुरू होने के चलते विद्यार्थियों ने पढ़ने के लिए काॅलेज की लाइब्रेरी में बुक्स उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं काॅलेज प्रचार्य ने कोरोना गाइडलाइन्स के तहत हर संभव मदद करने एवं समस्या का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
- एबीवीपी छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन
- लाइब्रेरी में बुक्स उपलब्ध कराने की मांग
- जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगाः प्रचार्य
