छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा अंतगत जुंगाबाड़ा में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी। तालाब के पास शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमरवाड़ा पुलिस। जुंगावाडा निवासी सुरेश कहार के रूप में हुई मृतक की पहचान। मौत की वजय का लगाया जा रहा पता, पुलिस के अनुसार अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुंगाबाड़ा आमटोला निवासी सुरेश उम्र 45 वर्ष पिता जीठवा कहार हर दिन की तरह मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे ठेल नदी में मछली मारने के लिए जाल लेकर घर से निकला था। जबकि सुरेश रात में मछली मारने के बाद सुबह बुधवार को मछली बेचने निकलता और दोपहर तक घर लौटता था यही उसकी दिनचर्या थी।
बुधवार दोपहर बाद तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। ठेल नदी के समीप खेत तक पहुंचने वाले रास्ते के करीब में सुरेश कहार का शव दिखाई दिया। दोपहर बाद करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। थाना से पुलिस बल और जिला मुख्यालय से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर आगे की जांच और कार्यवाही जारी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
हत्या क्यों और किसने की है इसका भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है हालांकि सुरेश के साथ और कौन-कौन लोग मछली पकड़ने जाते थे की जांच और पूछताछ के लिए एक पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More