भोपाल/छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से मासूम बच्चों की मौत के बाद अब मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने कहा, “ऐसी ना जाने कितनी दवाइयां होंगी जिनकी टेस्टिंग हुई ही नहीं होगी। मध्यप्रदेश में बड़ा भंडारा होने से मामला सामने आया, लेकिन दूसरे राज्यों में तो ऐसी दवाइयां देकर मरीजों की मौत का कारण तक पता नहीं चला होगा।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दवाओं की टेस्टिंग अनिवार्य थी, सरकार ने कभी उनकी जांच नहीं कराई। उन्होंने यह भी कहा कि यह दवाइयां सिर्फ मध्यप्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में सप्लाई की गई होंगी। कमलनाथ ने कहा कि अगर सरकार समय रहते कार्रवाई करती तो छिंदवाड़ा में इतने बच्चों की जान नहीं जाती। उन्होंने इसे राज्य सरकार की बड़ी चूक और लापरवाही बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुआवजा बढ़ाने की मांग की है और अपनी ओर से भी पीड़ित परिवारों की सहायता का आश्वासन दिया।
- जहरीले कफ सीरप केस पर कमलनाथ का तीखा हमला
- सरकार ने दवाइयों की टेस्टिंग कराई ही नहीं: कमलनाथ
- “ऐसी दवाइयां देशभर में बिकी होंगी, मौत का कारण पता तक नहीं चला”
- “समय पर कार्रवाई होती तो छिंदवाड़ा में मासूम न मरते”
- कमलनाथ ने कहा – “मुआवजा बढ़ाया जाए, मैंने मुख्यमंत्री से बात की”
- पीड़ित परिवारों की पूरी मदद करूंगा: कमलनाथ
