Chhindwara

स्व.अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा क्षेत्र में सुशासन दिवस और अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर कई जगह कार्यक्रम किए गए। नगरपालिका में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम तथा लाइव उद्बोधन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव प्रसारण देखा गया और उद्बोधन सुना गया। वही इस पूरे लाइव प्रसारण में कृषि बिल से होने वाले फायदों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हितलाभ वितरित,सुना गया लाइव प्रसारण

मध्यप्रदेश में 78,07,291 किसानों को सम्मान निधि की किस्त बैंक खातों में डाली गई। वही इस अवसर पर अमरवाड़ा एसडीएम दीपक वैद्य, तहसीलदार रेखा देशमुख,नायब तहसीलदार दीक्षा पटेल, सीएमओ शशांक आर्मो,सीईओ डीआर उईके, कृषि विभाग के अधिकारी,भाजपा के उत्तमसिंह ठाकुर,शैलेंद्र पटेल,नवीन जैन, बसंत चौबे,मुकेश यादव, टीकाराम चंद्रवंशी, देवेंद्र जैन, संतोष पटेल, देवीलाल पटेल, बालकृष्ण साहू, संतोष नेमा, अशोक तिवारी, समस्त पार्षदगण,जनप्रतिनिधि,नपा कर्मचारी और नगर के आम नागरिक उपस्थित रहे।

सहकारी समिति और सोसाइटीयों में भी हुए आयोजन

सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों और सोसाइटीयों में भी सुशासन दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव उद्बोधन प्रसारण के माध्यम से सुना गया। वही किसानों से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक रत्नेश पाटकर,सोसाइटी प्रबंधक मदन वर्मा,गोपाल साहू,समिति के कर्मचारी और आम किसान मौजूद रहे। वही कार्यक्रम स्थल पर समस्त विकासखंड स्तर के अधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक सहित जनप्रतिनिधियों ने भी कुछ क्षणों के लिए अपनी उपस्थिति दी।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024